डिजिटल मार्केटिंग क्यो आवश्यक है ?
यह आधुनिकता का दौर है और इस आधुनिक समय में हर वस्तु में आधुनिक्कारन हुआ है। इसी क्रम में   इंटरनेट भी इसी आधुनिकता का हिस्सा है जो जंगल की आग की तरह सभी जगह व्याप्त है। डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के माधियम से कार्य करने में सक्षम है।

आज का समाज समय अल्पना से जूझ रहा है,इसलिए डिजिटल मार्केटिंग आवश्यक हो गया है। हर व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा है वे इसका उपयोग हर स्थान पर आसानी से कर सकता है।  अगर आप किसी से मिलने को कहो तो वे कहेगा मेरे पास समय नही है,  परंतु सोशल साइट पर उसे आपसे बात करने में कोई समस्या नही होगी।  इन्ही सब बातों को देखते हुए डिजिटल मार्केटिंग इस दौर में अपनी जगह बना रहा है।


जनता अपनी सुविधा के अनुसार इंटरनेट के ज़रिये अपना मनपसंद व आवश्यक सामान आसानी से प्राप्त कर सकती है।  अब बाजार जाने से लोग बचते हैं ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग बिज़नेस को अपने Products और Services लोगो तक पहुंचाने में मदद करती है।  डिजिटल  मार्केटिंग कम समय में एक ही वस्तु के कई प्रकार दिखा सकते है और उप्भोक्ता को जो उपभोग पसंद है वे तुरंत उसे ले सकता है।  इस माधियम से उपभोक्ता का बाजार जाना वस्तु पसंद करने,  आने जाने में जो समय लगता है वो बच जाता है।

ये वर्तमान काल में आवश्यक हो गया है।  व्यापारी को भी व्यापार में मदद मिल रही है।  वो भी कम समय में अधिक लोगो से जुड़ सकता है और अपने उत्पाद की खूबियाँ उपभोक्ता तक पहुँच सकता है।
                                             

                                            वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग की मांग।
परिवर्तन जीवन का नियम है ,  यह तो आप  सब  जानते  ही हैं। पहले समय में और आज के जीवन में कितना बदलाव हुआ है और आज इंटरनेट का जमाना है। हर वर्ण के लोग आज इंटरनेट से जुड़े है, इन्ही सब के कारण सभी लोगो को एक स्थान पर एकत्र कर पाना आसान है जो पहले समय में सम्भव नही था  .  इंटरनेट के जरिये हम सभी व्यवसायी और ग्राहक का तारतम्य भी कर सकते हैं। 

डिजिटल मार्केटिंग की मांग वर्तमान समय में प्रबल रूप में देखने को मिल रही है। व्यापारी जो अपना सामान बना रहा है , वो आसानी से ग्राहक तक पहुंचा रहा है।  इससे डिजिटल  व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है।

पहले विज्ञापनों का सहारा लेना पड़ रहा था।  ग्राहक उसे देखता था, फिर पसंद करता था  ,  फिर वह उसे खरीदता था। परंतु अब सीधा उपभोक्ता तक सामान भेजा जा सकता है। हर व्यक्ति गूगल, फेसबुक ,यूट्यूब आदि उपयोग कर रहा है, जिसके द्वारा व्यापारी अपना उत्पाद-ग्राहक को दिखाता है। यह व्यापार सबकी पहुंच में है- व्यापारी व उपभोक्ता की भी।

हर व्यक्ति को आराम से बिना किसी परिश्रम के प्रत्येक उपयोग की चीज़ मिल जाती है।  व्यापारी को भी यह सोचना नही पड़ता कि अखबार,  पोस्टर,  या  विज्ञापन का  सहारा ले। सबकी  सुविधा के मध्येनजर इसकी मांग है। लोगों का विश्वास भी डिजिटल मार्किट की ओर बड़ रहा है। यह एक व्यापारी के लिए हर्ष का विषय है। कहावत है " जो दिखता है  वही बिकता है" - डिजिटल मार्किट इसका अच्छा उदहारण है।

                                                     डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार।
सबसे पहले तो आपको यह बता दे कि डिजिटल मार्केटिंग करने के लिए 'इंटरनेट' ही एक मात्र साधन है। इंटरनेट पर ही हम अलग-अलग वेबसाइट के द्वारा डिजिटल मार्केटिंग कम सकते हैं। इसके कुछ प्रकार के बारे में हम आपको बताने जा रहे है -

1. सर्च इंजन ऑप्टोमिज़ेशन या SEO
यह एक तकनीकी माधियम है जो आपकी वेबसाइट को सर्च इंजन के परिणाम पर सबसे ऊपर जगह दिलाता है जिससे दर्शकों की संख्या में बड़ोतरी होती है।

2.सोशल मीडिया (SOCIAL MIDIYA)
सोशल मीडिया कई वेबसाइट से मिलकर बना है -जैसे Facebook,Twitter,Instagram,LinkedIn,आदि। सोशल मिडिया के माध्यम से व्यक्ति अपने विचार हज़ारों लोगों के सामने रख सकता है। आप भली प्रकार सोशल मीडिया के बारे में जानते है। जब हम ये साइट देखते है तो इस पर कुछ-कुछ अन्तराल पर  हमे विज्ञापन दीखते

























हैं यह विज्ञापन के लिए कारागार व असरदार ज़रिया है।

3.ईमेल मार्केटिंग (Email Marketing)
किसी भी कंपनी द्वारा अपने उत्पादों को ई - मेल के द्वारा पहुंचना ई -मेल मार्केटिंग है। ईमेल मार्केटिंग हर कंपनी के लिए आवश्यक है क्योकी कोई भी कंपनी नए प्रस्ताव और छूट ग्राहकों के लिए समयानुसार देती हैं जिसके लिए ईमेल मार्केटिंग एक सुगम रास्ता है।

4.यूट्यूब चैनल (YouTube Channel)
सोशल मीडिया का ऐसा माध्यम है जिसमे उत्पादक अपने उत्पादों  को लोगों के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से पहुंचाना है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रया भी व्यक्त कर सकते है। ये वो माध्यम है जहां बहुत से लोगो की भीड़ रहती है

या यूं कह लीजिये की बड़ी संख्या में Users/Viewers यूट्यूब पर रहते हैं। ये अपने उत्पाद को लोगों के समक्ष वीडियो बना कर दिखाने का सुलभ व लोकप्रिय माध्यम है।

5.एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
वेबसाइट, ब्लोग या लिंक के माध्यम से उत्पादनों के विज्ञापन करने से जो मेहनताना मिलता है ,इसे ही एफिलिएट मार्केटिंग कहा जाता है। इसके अन्तर्गत आप अपना लिंक बनाते है और अपना उत्पाद उस लिंक पर डालते है। जब ग्राहक उस लिंक को दबाकर आपका उत्पाद खरीदता है तो आपको उस पर मेहनताना मिलता है।


6.पे पर क्लिक ऐडवर्टाइजिंग या PPC Marketing
जिस विज्ञापन को देखने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता है उसे ही पे पर क्लिक एडवर्टीजमेंट कहा जाता है। जैसे की इसके नाम से विदित हो रहा है की इस पर क्लिक करते ही पैसे कटते हैं। यह हर प्रकार के विज्ञापन के लिए है। यह विज्ञापन बीच में आते रहते हैं। अगर इन विज्ञापनो को कोई देखता है तो पैसे कटते हैं। यह भी डिजिटल मार्केटिंग का एक प्रकार है।

7.एप्स  मार्केटिंग  (Apps Marketing)
इंटरनेट पर अलग-अलग एप्स  बनाकर लोगों तक पहुँचाने और उस पर अपने उत्पाद का प्रचार करने को एप्स मार्केटिंग कहते हैं। यह डिजिटल मार्केटिंग का बहुत ही उत्तम रस्ता है। आजकल बड़ी संख्या में लोग स्मार्ट फ़ोन का उपयोग कर रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनी अपने एप्स बनाती हैं और एप्स को लोगों तक पहुंचती है।   

                                                               डिजिटल मार्केटिंग की उपयोगिताएं।
डिजिटल मार्केटिंग की उपयोगिता के बारे में हम आप को बता रहे हैं -

1.आप अपनी वेबसाइट पर ब्रोशर बनाकर उस पर अपने उत्पाद का विज्ञापन लोगों के लेटेर-बॉक्स पर भेज सकते हैं। कितने लोग आपको देख रहे हैं यह भी पता लगाया जा सकता है।

2.वेबसाइट ट्रेफिक- सबसे ज्यादा दर्शको की भीड़ किस वेबसाइट पर है - पहले ये आप जान ले  , फिर उस वेबसाइट पर अपना विज्ञापन डाल दें आपको अधिक लोग देख सकें।

3.एट्रीब्यूशन मॉडलिंग -इसके द्वारा हम यह पता कर सकते है की आजकल लोग किस उत्पाद में रूचि ले रहे हैं या किन-किन विज्ञापनों को देख रहे है। इसके लिए विशेष टूल का प्रयोग करना होता है जो की एक विशेष तकनीक के द्वारा किया जा सकता है और हम अपने उपभोक्ताओं की हरकतें यानी रूचि पर नज़र रख सकते हैं।

आप अपने उपभोक्ता से किस प्रकार सम्पर्क बना रहे हैं विषय महत्वपूर्ण है। आप उनकी आवश्यकता के साथ पसंद पर भी  दृष्टी बनाकर रखा करें ऐसा करने से व्यापार में वृद्घि हो सकती है।

आप पर उनका विश्वास भी अत्यंत आवश्यक है ,की वह विज्ञापन देख क्र आपका उत्पाद खरीदने में संकोच न करें तुरंत ले लें। इनके विश्वास को आपने विश्वास देना है। ग्राहक को आश्वासन दिलाना आपका दायित्व है। अगर किसी को सामान पसंद न आए तो उसको बदलने के लिए वो अपना संदेश आप तक पहुंचा सके इसके लिए ईबुक आपकी सहायता कर सकता है।










































  





















Comments

  1. Nice Article! We are a digital marketing training institute in zirakpur. Learn Digital Marketing in a short time. Learn SEO, SMM, PPC, Google Adwords, Google Analytics, Facebook Advertising, Analytics, and other Digital Marketing Courses. We can help you to become an expert in this field.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Best Digital Marketing Institute In Indore

Job Scope Of Digital Marketing In Indore